राघव चड्ढा ने संसद में उठाया मुद्दा, कहा-रिचार्ज खत्‍म होने पर इतने दिन रहे इनकमिंग की सुविधा

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। कई टेलीकॉम कंपनियां प्रीपेड रिचार्ज खत्‍म होने के साथ ही ग्राहकों के इनकमिंग कॉल की सुविधा बंद कर देते हैं। आम आदमी पाटी के सांसद राघव चड्ढा लगातार यह मामला संसद में उठा रहे हैं। उन्‍होंने फिर ये मामला उठाया।

श्री चड्डा ने कहा कि आज मैंने सदन में प्रीपेड रिचार्ज कराकर अपना फोन चलाने वाले उपभोक्ताओं का मुद्दा उठाया। जब रिचार्ज की वैद्यता समाप्त हो जाती है, तब आउटगोइंग कॉल का बंद होना समझ आता है। इनकमिंग कॉल भी उसके साथ बंद कर देना उचित नहीं है।

सांसद ने कहा कि ये टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी है। इस पर रोक लगनी चाहिए। मैंने मांग रखी कि कम से कम 1 साल तक इनकमिंग कॉल चालू रहनी चाहिए, ताकि देश का आम आदमी राइट टू कम्युनिकेशन सरेंडर ना करें।

श्री चड्डा ने कहा कि मोबाइल ऑपरेटर उपयोगकर्ताओं को साल में 13 बार रिचार्ज करने के लिए मजबूर करके उनसे अधिक शुल्क लेते हैं। 28 दिन की प्रीपेड योजना प्रणाली अनुचित है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *