अमेरिका। यह कहानी भारतीय मूल के प्रसिद्ध उद्यमी और आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र नवीन जैन की है। उन्होंने बिना किसी प्लान के माइक्रोसॉफ्ट की करोड़ों की नौकरी छोड़ दी। फिर ‘छह महीने’ का रिस्क लिया।

बिना किसी प्लान के इस्तीफा
साल 1995 में नवीन जैन माइक्रोसॉफ्ट में एक बेहतरीन पद पर थे। उनके पास शानदार सैलरी थी। लाखों डॉलर के स्टॉक ऑप्शंस (शेयर) थे। हालांकि, उनके अंदर कुछ नया करने की छटपटाहट थी। उन्हें लग रहा था कि इंटरनेट की दुनिया में एक बहुत बड़ी क्रांति आने वाली है। वह उसका हिस्सा बनना चाहते थे। उन्होंने बिना किसी ठोस बिजनेस प्लान या आइडिया के माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनी से इस्तीफा दे दिया।
लिया ‘छह महीने’ का रिस्क
जब नवीन ने घर लौटकर अपनी पत्नी अनु जैन से कहा, “मैंने नौकरी छोड़ दी है,” तब अनु हैरान रह गईं। अनु का सवाल, “तुमने क्या किया? क्या तुम्हारा दिमाग पूरी तरह खराब हो गया है? तुम्हें यह भी नहीं पता कि तुम आगे क्या करने वाले हो?”
नवीन ने माना कि उनकी पत्नी की चिंता पूरी तरह जायज थी। उनके पास ना तो कोई बिजनेस मॉडल था और न ही कोई टाइमलाइन। हालांकि, उन्हें अपने ‘गट फीलिंग’ (अंतरात्मा की आवाज) पर भरोसा था।
पत्नी को समझाने के लिए नवीन ने बताया कि उनके पास 6 महीने या अधिकतम 1 साल तक गुजारा करने की सेविंग्स है। इसके साथ ही उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के अपने एक दोस्त को फोन घुमाया और पूछा, “अगर मुझे 6 महीने बाद नौकरी की जरूरत पड़ी, तो क्या तुम मुझे रखोगे?” दोस्त ने तुरंत “हां” कह दिया। इस आश्वासन के बाद नवीन ने अपनी पत्नी से केवल 6 महीने का समय मांगा।
इन्फोस्पेस का जन्म
यह जुआ पूरी तरह सफल रहा। नवीन जैन ने InfoSpace नाम की एक इंटरनेट कंपनी शुरू की। सिर्फ 6 लोगों से शुरू हुई यह स्टार्टअप देखते ही देखते अमेरिका के पैसिफिक नॉर्थवेस्ट की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनियों में से एक बन गई। एक वक्त ऐसा आया, जब इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार मूल्यांकन) लगभग $40 बिलियन (40 अरब डॉलर) तक पहुंच गया था।
नवीन के अन्य बड़े वेंचर्स
इन्फोस्पेस की भारी सफलता के बाद नवीन जैन यहीं नहीं रुके। उन्होंने इसके बाद कई और बड़ी कंपनियों की नींव रखी। इनमें Intelius एक पब्लिक रिकॉर्ड और बैकग्राउंड चेक कंपनी।
Moon Express एक निजी स्पेस एक्सप्लोरेशन कंपनी, जिसका उद्देश्य चंद्रमा पर संसाधनों की खोज करना है। Viome एक आधुनिक प्रीसिजन-हेल्थ और न्यूट्रिशन कंपनी, जो क्रॉनिक बीमारियों को रोकने के लिए एआई (AI) और आरएनए (RNA) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

