- उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यालय सम्मानित,पुस्तकों का लोकार्पण
रांची। सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक 28 अप्रैल, 2026 को हुई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने की।
बैठक में महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। उप-प्रबंधक (राजभाषा) दिविक दिवेश द्वारा गत तिमाही में संचालित राजभाषा कार्यक्रमों, योजनाओं एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।
तिमाही प्रगति रिपोर्ट के माध्यम से कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग, प्रगति एवं सुधार के विभिन्न पहलुओं की समग्र समीक्षा की गई।
अध्यक्षीय संबोधन में निदेशक (मानव संसाधन) ने कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रभावी उपयोग केवल नीति का अनुपालन भर नहीं, बल्कि संगठन की कार्यसंस्कृति को अधिक सुलभ, समावेशी एवं जनोन्मुख बनाने का माध्यम है।
हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हिंदी का प्रयोग दैनिक कार्यों, ई-ऑफिस, नोटशीट, पत्राचार एवं तकनीकी संप्रेषण में स्वाभाविक रूप से बढ़े।
इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत सीसीएल ढोरी क्षेत्र की स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) सुश्री माला कुमारी द्वारा रचित दो पुस्तकों ‘स्त्री: संघर्ष से सिंहासन तक’ और ‘बालगीत: गीतमाला’ का लोकार्पण निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान विगत तिमाही में राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन, नवाचार एवं अनुकरणीय प्रयासों के लिए बरका-सयाल क्षेत्र, केंद्रीय चिकित्सालय रामगढ़, गांधी नगर चिकित्सालय, आईईडी विभाग, भूगर्भ विभाग, सिविल विभाग, कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध विभाग, कंपनी सचिवालय, मानव संसाधन एवं कल्याण विभाग, सामान्य प्रशासन, नगर प्रशासन एवं श्रमशक्ति विभाग को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

