आरके पब्लिक स्कूल में पीटीएम, एफए-2 का रिजल्ट जारी

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

मझिआव (गढ़वा)। आरके पब्लिक स्कूल, उंचरी में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान नर्सरी से कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों का एफए-2 (फॉर्मेटिव असेसमेंट-2) परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य के.आर. झा, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्राचार्य के.आर. झा ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की। उन्होंने प्रत्येक कक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं ‘बेस्ट स्पीकर’ विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने अभिभावकों को पेरेंटिंग कैलेंडर, सीबीएसई के नवीनतम दिशा-निर्देशों और विद्यालय में आयोजित होने वाली विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष अलख नाथ पांडेय ने अभिभावकों से बच्चों के साथ अधिक समय बिताने, मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग से दूर रखने, नियमित रूप से विद्यालय भेजने और गृहकार्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में विद्यालय और अभिभावकों की साझी भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम का संचालन रूपेश कुमार पांडेय ने किया। अंत में प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *