

खूंटी। झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य में शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अनूठी पहल ‘सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ’ शुरू की थी। इसके व्यापक एवं सकारात्मक परिणाम को देखते हुए 11 जनवरी, 2024 को सुबह सभी जिलों में स्कूल आते हुए बच्चों की सीटी बजाती हुई तस्वीर या वीडियो #सीटी बजाओ को टैग करते हुए पोस्ट किया जाएगा।
इस सोशल मीडिया महाअभियान में राज्य के प्रत्येक जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी, शिक्षक, छात्र छात्राये, अभिभावक आदि अनिवार्य रूप से भाग लेंगे।

इस महाअभियान में समाज के प्रबुद्धजन, मुखिया, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों को भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इनके अलावा सरस्वती वाहिनी के सदस्य एवं माता समिति के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे।
‘सीटी बजाओ-उपस्थिति बढ़ाओ’ कार्यक्रम का उद्देश्य और महत्ता की जानकारी एवं जागरुकता का पूर्वाभ्यास 10 जनवरी को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और जीएमएस हिन्दी मिडिल स्कूल में किया गया। मौके पर शिक्षक, शिक्षिकाएं और स्कूल के विद्यार्थी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



