पुलिस मान रही थी ‘हादसा’, मृतक के भाई की सूझबूझ से पलट गई पूरी कहानी

अन्य राज्य अपराध देश
Spread the love

हरियाणा। पुलिस घटना को महज एक ‘हादसा’ मान रही थी। हालांकि, मृतक के भाई को यकीन नहीं हो रहा था। अंतत: उसकी सूझबूझ से पूरी कहानी ही पलट गई। यह मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले का है।

यह मामला रेवाड़ी के एक गांव का है। यहां के मोनू नाम के युवक की शादी दो महीने पहले ही तनु नाम की युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही तनु अपने मायके चली गई थी।

मायके में रहते हुए तनु ने अपने प्रेमी हरिओम के साथ मिलकर मोनू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। साजिश के मुताबिक, तनु ने मोनू को फोन किया। कहा कि उसके ‘पेट में अचानक तेज ‘दर्द’ हो रहा है। वह उससे तुरंत मिलने आए।

पत्नी की बीमारी की खबर सुनकर मोनू घबरा गया। तुरंत बताए गए ठिकाने पर पहुंच गया। वहां तनु का प्रेमी हरिओम पहले से ही घात लगाए बैठा था। जैसे ही मोनू वहां पहुंचा, हरिओम ने उस पर हमला कर दिया। उसे बेहोश कर दिया।

मोनू को बेहोशी की हालत में पास की एक नहर में फेंक दिया गया, ताकि यह पूरा मामला एक हादसा लगे और किसी को शक न हो।

शुरुआत में जब मोनू का शव नहर से बरामद हुआ, तब पुलिस और परिजनों ने इसे एक दुर्घटना या डूबने का मामला माना। हालांकि, मोनू के भाई को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था। उसे अपनी भाभी तनु के व्यवहार और मोनू के अचानक वहां जाने की वजह पर गहरा शक था।

जब भाई ने मोनू और तनु के मोबाइल फोन की जांच करनी चाही, तब तनु के फोन से सारे व्हाट्सएप चैट और कॉल लॉक्स डिलीट मिले। यह शक को यकीन में बदलने के लिए काफी था।

हार मानने के बजाय, मोनू के भाई ने एक साइबर विशेषज्ञ की मदद ली। साइबर एक्सपर्ट ने कड़ी मशक्कत के बाद तनु के मोबाइल से डिलीट की जा चुकी व्हाट्सएप चैट्स को रिकवर कर लिया।

जब डिलीट की गई चैट्स सामने आईं, तब परिवार के होश उड़ गए। उन चैट्स में तनु और उसके प्रेमी हरिओम के बीच मोनू को रास्ते से हटाने, उसे बुलाने के बहाने और हत्या की पूरी प्लानिंग का कच्चा चिट्ठा मौजूद था।

मृतक के भाई ने इन सभी डिजिटल सबूतों को तुरंत पुलिस के सामने पेश किया। पुख्ता सबूत मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी तनु और उसके प्रेमी हरिओम को धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230