रांची। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में पत्र सूचना कार्यालय रांची, प्रदेश लोक संपर्क न्यूरो रांची, क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो गुमला के संयुक्त तत्वावधान में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए हिंदी या झारखंड की किसी भी भाषा में देशभक्ति गीत गाते हुए 60 सेकंड तक का वीडियो बनाना है। विभाग द्वारा जारी किए गए गूगल फॉर्म में अपलोड करना है।
सभी एंट्रीज में से टॉप 3 को चुना जायेगा। सारे प्रतिभागी और विजेताओं को E-Certificate दिया जाएगा। एंट्री भेजने की अंतिम तिथि 25 अगस्त, 2021 की सुबह 11 बजे तक है। रिजल्ट की घोषणा और कार्यक्रम 26 अगस्त, 2021 दोपहर 3 से 4 बजे तक होगा। उसके लिए गूगल लिंक http://meet.google.com/ati-akzf-xtf है।
यह प्रतियोगिता स्कूल के बच्चों के लिए है। हालांकि बड़े भी इसमें अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। प्रतियोगिता की जज झारखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका और भारतीय सिनेमा जगत की जानी-मानी पार्श्व गायिका मेघा श्रीराम डाल्टन हैं। उन्होंने ‘शिवाय’ फिल्म में गाना गया है। कोक स्टूडियो में परफॉर्म किया है। साथ ही ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ भी जज किया है। कार्यक्रम के अध्यक्ष पीआईबी आरओबी रांची के अपर महानिदेशक अरिमर्दन सिंह होंगे।


