घरेलू विवाद में पंचायत ने सुनाया ये अनोखा फैसला

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक घरेलू विवाद का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक शख्स की दो पत्नियों के बीच चल रहे कलह को शांत करने के लिए गांव की पंचायत ने एक अनोखा फैसला सुनाया है। पंचायत का यह फैसला अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

दड़ियाल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत बुलाई गई इस पंचायत के फैसले के मुताबिक, पति को हफ्ते के तीन दिन पहली पत्नी के साथ और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ गुजारने होंगे। वहीं, रविवार को ‘फ्री-डे’ घोषित किया गया है। यानी उस दिन वह अपनी मर्जी से किसी के भी साथ रह सकता है या जैसे चाहे अपना दिन बिता सकता है।

क्या है पूरा मामला

शख्स ने लगभग 14 साल पहले पहली शादी की थी, जिससे उनकी दो बेटियां हैं। पहली पत्नी की सहमति के बिना उसने दूसरी महिला से शादी रचा ली। दूसरी पत्नी से भी उसकी दो बेटियां हैं।

आरोप है कि पति धीरे-धीरे पहली पत्नी और उसके बच्चों को नजरअंदाज करने लगा। अपना ज्यादातर वक्त दूसरी पत्नी के साथ बिताने लगा। पहली पत्नी को घर खर्च और बच्चों की परवरिश के लिए पैसे भी नहीं मिल रहे थे। पति की इस उपेक्षा से तंग आकर पहली पत्नी न्याय मांगने सीधे पुलिस थाने पहुंच गई।

पंचायत में लिखित समझौता

मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव के बुजुर्गों और दोनों परिवारों के सदस्यों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। लंबी चर्चा और बहस के बाद पंचायत ने एक लिखित समझौता तैयार कराया।

इसके तहत 3 दिन पहली पत्नी, 3 दिन दूसरी पत्नी और 1 दिन (रविवार) पति की मर्जी। पति को पहली पत्नी और उसके बच्चों के लिए हर महीने राशन और साप्ताहिक वित्तीय सहायता (खर्च) देना अनिवार्य होगा।

सभी पक्षों ने मानी बात

पंचायत के इस फैसले पर पति और उसकी दोनों पत्नियों ने अपनी सहमति जता दी। समझौता होने के बाद पहली पत्नी ने पुलिस स्टेशन में दी गई अपनी शिकायत वापस ले ली है।

मामला सुलझ गया

स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझ गया है। हालांकि, गांव की पंचायत द्वारा निकाला गया यह ‘3-3-1 का फॉर्मूला’ अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *