मजेस्टिक इंडिया कॉरोनेशन सेरेमनी 2026 का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की महिलाओं को वैश्विक मंच प्रदान करने और उनकी प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘मजेस्टिक इंडिया कॉरोनेशन सेरेमनी 2026’ का आयोजन बरियातू में किया गया। इस समारोह में उन विजेताओं की घोषणा और ताजपोशी की गई, जो आगामी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मजेस्टिक इंडिया की राष्‍ट्रीय निदेशक शांभवी शिवा ने बताया कि विजेता मिसेज सुप्रानेशनल, फेस ऑफ द यूनिवर्स, मिसेज ग्रैंड इंटरनेशनल और मिसेज कॉस्मो में प्रतिनिधित्‍व करेगी। इनमें नयना डुंगडुंग, कनकशी अरोड़ा, प्रांजुल सिंह चौहान, अमृता केशरी, प्रियंका जायसवाल, दीक्षा अग्रवाल शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में भारतीय प्रतिनिधि दुनिया भर के 40 से अधिक देशों की प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।

शांभवी शिवा खुद ‘मिसेज सुप्रानेशनल 2024’ का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय रही हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सौंदर्य प्रतियोगिताओं की परिभाषा को बदलना है। मजेस्टिक इंडिया केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जो आत्मविश्वास से भरपूर, उद्देश्य-संचालित और सक्षम महिलाओं को तैयार करता है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन कर सकें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *