रांची के हर वार्ड में खुलेगा कार्यालय : रोशनी खलखो

झारखंड
Spread the love

  • रोटरी क्लब ने मेयर समेत अन्य महिला सदस्यों को किया सम्मानित

रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ रांची के तत्वावधान में अयोजित कार्यक्रम में रांची की नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो शामिल हुई। इस अवसर पर क्लब की महिला सदस्यों को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब की ओर से मेयर को भी सम्मान प्रदान किया गया।

मौके पर मेयर ने रांची शहर के विकास के लिए आगामी पांच वर्षों की प्राथमिकताओं का खाका पेश किया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सेवाओं को आम लोगों के करीब लाने के लिए शहर के सभी 53 वार्डों में वार्ड कार्यालय खोले जाएंगे, ताकि छोटे-मोटे काम वार्ड स्तर पर ही निपट सकें। लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े।

मेयर ने बताया कि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए डैम ब्रिज और डैम निर्माण, पार्कों का विकास एवं संकरी सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था, बिजली और अन्य नागरिक सुविधाओं को भी मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। 

मेयर ने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए सरकार के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने रोटरी क्लब से विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से डॉ. भावना तनेजा, कांता मोदी, रश्मि अग्रवाल, आस्था बहल, रितिका लखोटिया, रिचा, निशी जायसवाल, पायल सूद, जसबीर वासु, शिखा अग्रवाल, अंशु बहल, ऋतु अग्रवाल, अर्चना, आरना अग्रवाल तथा प्रीशा अग्रवाल शामिल रहीं।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने भी रांची के विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया। धन्यवाद राजीव मोदी ने दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *