कटक। देशभर में हुए राज्यसभा चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। इसमें बिहार और ओडिशा के रिजल्ट की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। ओडिशा के रिजल्ट ने तो इतिहास की याद दिला दी है।
ओडिशा में राज्यसभा के चार सीटों के लिए चुनाव हुए। यहां भाजपा के मनमोहन सामल और सुजीत कुमार ने जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय भी जीते। ये भाजपा समर्थित उम्मीदवार थे।
चुनाव में बीजेडी, कांग्रेस और माकपा के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर डॉ दतेश्वर होता खड़े थे। उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
ओडिशा में कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है। ओडिशा में विपक्ष के 11 विधायकों ने भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है।
बतातें चलें कि साल 1999 लोकसभा में विश्वास मत में तत्कालीन ओडिशा कांग्रेस मुख्यमंत्री ने एनडीए के विरुद्ध मतदान किया था। इसके बाद केंद्र की वाजपेयी सरकार एक वोट से गिर गई।
अब वर्ष 2026 में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार डॉ दतेश्वर होता ओडिशा के सबसे महत्वपूर्ण राज्यसभा चुनाव में सिर्फ एक वोट से हार गए।
राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। उन्हें समझाने की कोशिश बेकार रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


