नई दिल्ली। बड़ी खबर आई है, देश में गैस संकट के बीच सरकार ने आदेश दिया है कि जिस भी व्यक्ति के पास पीएनजी कनेक्शन है और साथ में ही घरेलू एलपीजी कनेक्शन भी है। वह घरेलू एलपीजी कनेक्शन अपने पास नहीं रख सकेगा और न ही किसी सरकारी तेल कंपनी या उसके डिस्ट्रीब्यूटर से घरेलू एलपीजी सिलिंडर रिफिल करवा सकेगा।
ऐसे लोगों को अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा। गुजरात के प्रभारी डीजीपी ने सूरत में कहा कि पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी व्यक्ति एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी में शामिल पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
राव ने पत्रकारों से कहा कि कलेक्टरों, जिला आपूर्ति अधिकारियों और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में, हमने निर्देश दिए हैं कि एलपीजी एजेंसियों और डिस्ट्रीब्यूटरों के वाहनों को रोका न जाए, ताकि आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे।
साथ ही, यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी जांच की जाएगी कि एलपीजी सिलेंडर सुरक्षित हैं और उनमें कोई लीकेज नहीं है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


