

नई दिल्ली। भारत में इस साल सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया इस बारे में Google ने बता दिया है। कंपनी हर साल बताती है कि लोगों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया है। कोरोना भी भारतीयों के क्रिकेट प्रेम को कम नहीं कर पाया। Year in Search में क्रिकेट इस चार्ट में टॉप पर रहा। IPL को इस साल यानी 2021 में सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया।
इसके बाद Cowin को सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया। यानी इस लिस्ट में Cowin दूसरे नंबर पर रहा। तीसरे नंबर पर फिर से भारतीयों का क्रिकेट प्रेम दिखा। सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सर्च टर्म में ICC T20 World Cup तीसरे नंबर पर रहा। भारतीयों ने फुटबॉल को भी काफी सर्च किया। Euro Cup ओवरऑल सर्च टर्म के मामले में चौथे नंबर पर रहा। साल का दूसरा हाई प्वाइंट टोक्यो ओलंपिक में भारतीयों को परफॉर्मेंस था।

पर्सनलिटी की लिस्ट में गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया। इस लिस्ट में नीरज चोपड़ा के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया।



