जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संवाद में झारखंड की नौ भाषाओं ने रखा पक्ष

झारखंड
Spread the love

  • भाषाएं झारखंड की सांस्कृतिक अस्मिता और पहचान की आधारशिला हैं : तिर्की

पिठोरिया। डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संवाद–2026 का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक संवाद में झारखंड की नौ जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के शिक्षक-विद्वानों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं भाषा प्रेमियों सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन भाषाओं में कुडुख, मुंडारी, हो, संथाली, नागपुरी, खड़िया, खोरठा, पंचपरगनिया एवं कुरमाली शामिल थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और विभिन्न भाषाओं के प्रतिष्ठित विद्वानों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के दिवंगत विद्वानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलजा बाला ने किया।

मंच पर बंधु तिर्की, डॉ. शकुंतला मिश्र (नागपुरी), श्रीमती मेरी क्लोडिया सोरेंग (खड़िया), डॉ. मनसिद बड़ायउद (मुंडारी), डॉ. बी.एन. ओहदार (खोरठा), डॉ. हरि उरांव (कुडुख), डॉ. दीनबंधु महतो (पंचपरगनिया एवं संथाली के प्रतिनिधि), डॉ. सरस्वती गगराई (हो) और डॉ. वृन्दावन महतो (कुरमाली) मौजूद थे।

कार्यक्रम में डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. प्रकाश चंद्र उरांव, डॉ खालिक अहमद और राजा राम महतो की भी विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुंडारी विभाग के शोधार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद डॉ. हेमंत कुमार टोप्पो ने सभी अतिथि एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में बंधु तिर्की ने मातृभाषाओं के संरक्षण, संवर्धन, शिक्षा एवं शोध की जरूरतों पर बल दि‍या। कहा कि झारखंड की भाषाएं राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता और पहचान की आधारशिला हैं।

प्रथम तकनीकी सत्र में नौ भाषाओं के शिक्षक-विद्वानों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भाषावार अलग-अलग समूहों में सामूहिक परिचर्चा की। प्रत्येक समूह ने अपनी भाषा की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों, शिक्षा, शोध, संरक्षण एवं विकास से जुड़े विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया और अपने-अपने प्रस्ताव तैयार किए।

सभी प्रस्तावों को समेकित कर 11 सूत्री साझा मांग-पत्र तैयार किया गया। इसे मुख्य अतिथि बंधु तिर्की को सौंपा गया, ताकि इन्हें राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सके।

संवाद में प्रतिभागियों ने कहा कि झारखंड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाएं केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत, इतिहास, लोकज्ञान और सामाजिक पहचान की आधारशिला हैं। इनके संरक्षण एवं विकास के लिए ठोस नीतिगत पहल, पर्याप्त बजट तथा संस्थागत व्यवस्था समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में ‘जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा बचाओ मोर्चा’  के गठन की घोषणा की गई। 10 सितंबर, 2026 को राज्यव्यापी ‘जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा यात्रा’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बिनाधर सांडिल, जगदीश उरांव, डॉ. बसंत कुमार, विक्की मिंज, चन्दन कुमार सहित विभिन्न भाषाओं के शिक्षक, विद्वान, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी नौ भाषाओं के शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *