- दो सप्ताह के भीतर नवजात शिशु की मौत पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वास्थ्य सचिव और पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त को नोटिस जारी किया है। उनसे पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर उपमंडल अस्पताल में हुई नवजात शिशु की मौत पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
आयोग ने झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर उपमंडल अस्पताल में सही ढंग से प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर चिकित्सा देखभाल न मिलने के कारण नवजात शिशु की मृत्यु की खबर का स्वतः संज्ञान लिया है। खबरों के अनुसार, 7 मार्च, 2026 को अस्पताल द्वारा एम्बुलेंस की सुविधा नहीं दिए जाने पर पिता को शिशु के शव को गत्ते के बक्से में रखकर बंगरासाई गांव ले जाना पड़ा था।
आयोग ने पाया है कि अगर इस खबर में दी गई जानकारी सही है, तो यह पीड़िता के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला है। इसलिए, आयोग ने रांची स्थित स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव और झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार को मृत शिशु के शव को अस्पताल से बाहर ले जाने के लिए मजबूर किया। किसी भी प्रकार की सहायता देने से भी इनकार कर दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


