घाघरा प्रखंड के अरंगी क्षेत्र में लगभग 6,000 घनफीट अवैध बालू जब्‍त

झारखंड अपराध
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले में अवैध खनन के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी है। इस क्रम में रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे  घाघरा थाना क्षेत्र के मौजा अरंगी में टास्क फोर्स की टीम ने संयुक्त निरीक्षण एवं औचक छापामारी की/ इसमें अंचल अधिकारी घाघरा, वन परिसर पदाधिकारी और खनन निरीक्षक शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने वन भूमि से लगे हुए प्लॉट पर लगभग 6,000 घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू पाया। इसे मौके पर ही जब्‍त कर लिया गया। यह भंडारण पूरी तरह अवैध था। बिना किसी वैध अनुज्ञप्ति या बंदोबस्ती के किया जा रहा था।

पूछताछ में यह जानकारी मिली कि यह अवैध भंडारण संजय उरांव, अनिल उरांव, अनिल उरांव और दिनेश गोप द्वारा किया जा रहा था। टीम ने पाया कि अवैध रूप से बालू का उत्खनन और भंडारण करने से न केवल सरकारी राजस्व की हानि हो रही थी, बल्कि राष्ट्रीय संपत्ति का भी क्षरण हो रहा था।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इस अवैध गतिविधि में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित अधिनियमों के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे कृत्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK