नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट्स ने किया शानदार प्रदर्शन

झारखंड खेल
Spread the love

  • खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में टीम झारखंड ने जीता रजत पदक

जमशेदपुर। नवल टाटा हॉकी अकादमी को अपने आठ कैडेट्स की शानदार उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने 26 मार्च से 1 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने रजत पदक हासिल किया।

नवल टाटा हॉकी अकादमी के कुल आठ खिलाड़ियों ने झारखंड टीम की मजबूत आधार का निर्माण किया। खिलाड़ी नवीन केरकेट्टा, दिलबर बारला, दानियाल सोय, सिमोन बोदरा, सेम मुंडा, भीमसेन किस्कू, जुनुल पुर्ती और जयमसीह टुटी ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अहम भूमिका निभाई। अकादमी की उच्च प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को तराशने की प्रतिबद्धता को भी प्रभावशाली ढंग से रेखांकित किया।

फाइनल मुकाबले में ओडिशा के खिलाफ टीम झारखंड ने शानदार संघर्ष किया, लेकिन 4 के मुकाबले 1 के स्कोर के साथ उपविजेता रही। झारखंड के लिए एकमात्र गोल जयमसीह टुटी ने किया।

पूरे टूर्नामेंट में इन आठों खिलाड़ियों के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उनकी तकनीकी दक्षता, बेहतरीन टीमवर्क और मजबूत मानसिकता को उजागर किया। उनके अहम योगदान ने झारखंड को फाइनल तक पहुंचाने और राष्ट्रीय मंच पर रजत पदक दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *