एसबीयू परिसर में नेशनल रैपिड एवं ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 11 मार्च से, तैयारी की हुई समीक्षा

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। अखिल झारखंड शतरंज संघ के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा के दिशा-निर्देश में सरला बिरला महाविद्यालय परिसर में संघ की बैठक हुई। इसमें विश्वविद्यालय परिसर में 11 से 13 मार्च, 2026 तक आयोजित होने वाली नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 450 शीर्ष रैंक प्राप्त खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें 12 ग्रैंडमास्टर, 2 डब्ल्यूजीएम, 24 आईएम, 1 डब्ल्यूआईएम, 5 एफएम, 1 डब्ल्यूएफएम और 6 सीएम रैंकधारी खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी।

संघ की अध्यक्ष श्रीमती ऋचा संचिता एवं महासचिव नवजोत अलंग ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए साढ़े छह लाख रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि रैपिड कैटेगरी में 25 खिलाड़ियों को 4 लाख रुपये और ब्लिट्ज कैटेगरी में 15 खिलाड़ियों को कुल ढाई लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी।

बैठक में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कन्वेनर मनीष कुमार, उपाध्यक्ष राजीव चटर्जी, कुणाल अजमानी, मिथिलेश पांडे, ललित बथवाल, सुनील कालरा, विक्रम साबू, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, इवेंट मैनेजर मृदुल कुमार समेत आयोजन समिति के ललित बथवाल, सुनील कालरा, विक्रम साबू, रंजीत कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *