- भजन संध्या के मनमोहक भजनों में भक्तगण खूब झूमे
रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में 230वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन रविवार को किया गया। श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे समाजसेवी नंदकिशोर पाटोदिया एवं उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया।
अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित दो हज़ार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाप्रसाद में केसरिया खीर, पुड़ी आलू चना सब्जी, जीरा राइस, चिप्स, आदि का वितरण किया गया।
इसके बाद भजन-संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने सुमधुर भजनों से भक्तों को खूब झुमाया। श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। फिर सामूहिक रूप से महाआरती की गई।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, पूरणमल सर्राफ, सुरेश चौधरी, सुरेश भगत, विशाल पाटोदिया, सुप्रिया पाटोदिया, अंश अमायरा पाटोदिया, डॉ आशुतोष पांडे, चंदन कुमार, हेमंत प्रजापति, विष्णु सोनी, विजय कुमार अग्रवाल, पवन पोद्दार, मुरली प्रसाद, हरीश कुमार, परमेश्वर साहू, बसंत वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

