स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के सदस्‍यों ने राज्यपाल से की मुलाकात

झारखंड खेल
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब, कांके चरदी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा एवं उनके परिवार से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि दिव्यानी लिंडा ने अत्यंत साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से निकलकर अपनी प्रतिभा एवं कड़ी मेहनत के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई है। उन्होंने खेतों में अभ्यास करते हुए अपने खेल की शुरुआत की। तमाम अभावों के बावजूद देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दिव्यानी लिंडा के परिवार की आर्थिक स्थिति, विशेषकर उनके भाई से संबंधित समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही क्षेत्र में स्थायी खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग रखी, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिल सके।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने दिव्यानी लिंडा की संघर्षपूर्ण यात्रा की सराहना करते हुए उनके परिवार को हर संभव सहायता एवं सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही राज्य में खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही।

इस अवसर पर स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के संस्थापक अनवरूल हक (बबलू), संरक्षक जगदीश सिंह (जग्गू), दिव्यानी लिंडा की माता प्रतिमा देवी, सदमा पंचायत समिति सदस्य रश्मि तिर्की, आशीष, सुभाष, उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *