रांची। रोशनी खलखो ने गुरुवार को मेयर पद की शपथ ली। इसके साथ ही रांची में आज (19 मार्च 2026) हुए डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा समर्थित वार्ड पार्षद नीरज कुमार ने शानदार जीत दर्ज की।
उन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी परमजीत सिंह बिट्टू को 23 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। नीरज कुमार को कुल 38 वोट मिले, जबकि परमजीत सिंह बिट्टू को केवल 15 वोट ही प्राप्त हो सके।
इस जीत के साथ नीरज कुमार रांची नगर निगम के नए डिप्टी मेयर बन गए। इससे पहले रांची समाहरणालय में नगर निगम के महापौर, वार्ड पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मेयर रोशनी खलखो समेत कुल 53 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों ने भी शपथ ली।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


