वीर रंग प्रदर्शनी देखने पहुंचे केंद्र सरकार के कई मंत्री और सांसद

झारखंड
Spread the love

  • रांची में जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य का उत्सव

रांची। नई दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर चल रहे दो दिवसीय वीर रंग प्रदर्शनी का समापन गुरुवार को हो गया। यह प्रदर्शनी ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सैन्य बलों की वीरगाथा पर आधारित रही। सांसद कला महोत्सव के तहत रांची के 50 स्कूलों के 20,235 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी पेंटिंग बनाई थी।

इस अवसर पर आज भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वीर रंग प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ऑपरेशन सिंदूर पर बनी पेंटिंग की इस प्रदर्शनी को देखकर अपनी खुशी जाहिर की।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। श्री मेघवाल ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चों ने इस महोत्सव में अपनी जो प्रस्तुति दी है, वह अद्भुत है। इस तरह के आयोजन पूरे देश भर में सभी जगह होना चाहिए। इससे बच्चों में सेना और राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना और भी प्रबल होगी।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि यह आयोजन हमारे सशस्त्र सेना के गौरव, वीरता और पराक्रम को समर्पित है। जल्द ही रांची में भी इसकी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सांसद कला महोत्सव अभी जारी रहेगा। रांची शहरी और ग्रामीण के स्कूलों में भी इस तरह के आयोजन अभी निरंतर चलेंगे।

इस अवसर पर एनसीसी के कैडेट एवं स्कूल के हजारों बच्चों ने भी ऑपरेशन  सिंदूर पर लगी वीर रंग प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मौके पर श्रीमती अन्नपूर्णा देवी (केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री), सतीश चंद्र दुबे (केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री), प्रो एसपी सिंह बघेल (केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन राज्य मंत्री), श्रीमती रक्षा खडसे (केंद्रीय युवा एवं खेलकूद राज्य मंत्री), टोकन साहू (केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री), श्रीमती आशा लकड़ा (राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य), रघुवर दास (पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड), गौरव वल्लभ (राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा एवं मेंबर प्राइम मिनिस्टर इकोनामिक एडवाइजर कमेटी), मनीष जायसवाल (सांसद हजारीबाग), बृजमोहन अग्रवाल (सांसद लोकसभा), सच्चिदानंद राय (एमएलसी बिहार) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK