मंगला शोभा यात्रा से गूंजा क्षेत्र, रामनवमी को लेकर बढ़ा उत्साह

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर से पूर्व मंगलवार को क्षेत्र में भव्य “मंगला शोभा यात्रा” का आयोजन किया गया। इससे पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा। रामभक्त युवा बाइक पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ “जय श्रीराम” के जयघोष करते हुए यात्रा में शामिल हुए।

शोभा यात्रा श्री विष्णु मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर विशुनपुरा, लाल चौक, शंकर मोड़, गांधी चौक, कोचेया मोड़, मधुरी, पिंपरी कला, सोनडीहा होते हुए अमहर तक पहुंची। पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।

इधर, रामनवमी महोत्सव को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने को लेकर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा एक विशेष बैठक आयोजित की गई। मंगलवार शाम 6:30 बजे महुली कलां स्थित बाला जी मंदिर में ज्योतिषाचार्य पंडित रविन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में भगवान श्रीराम की महाआरती “हे राजा राम तेरी आरती गाऊं” का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार यादव, राधेश्याम पाण्डेय, अवध बिहारी गुप्ता,भुनेश्वर राम सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति, उल्लास और उत्साह का माहौल देखा गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *