- एजेंसी में आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यालय कक्ष में रांची जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति में हो रही विभिन्न कठिनाइयों के आलोक में उच्चस्तरीय महत्वपूर्ण बैठक की। इसका उद्देश्य जिले में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने, वर्तमान समस्याओं की समीक्षा करने और प्रभावी समाधान निकालने का था।
बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्रीमती मोनी कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय, डीएसपी मुख्यालय अमर कुमार पांडेय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के क्षेत्रीय प्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों-जैसे सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति, डिलीवरी में देरी, बुकिंग सिस्टम में तकनीकी खामियां और कुछ क्षेत्रों में स्टॉक की कमी पर विस्तृत चर्चा हुई।
उपायुक्त ने सभी संबंधित पक्षों को निर्देश दिया कि जिले में एलपीजी गैस की मांग एवं आपूर्ति के बीच के अंतर को जल्द से जल्द कम किया जाए। आपूर्ति प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष निगरानी टीम आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, डिस्ट्रीब्यूटर्स को अतिरिक्त सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और डिलीवरी शेड्यूल को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
एलपीजी से संबंधित शिकायतों के लिए जिला प्रशासन ने ईमेल आईडी lpgranchi2026@gmail.com शुरू की है। नागरिक अपनी समस्याएं (कालाबाजारी, आदि) इस ईमेल पर सीधे भेज सकते हैं। प्राप्त शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, अबुआ साथी व्हाट्सएप नंबर 9430328080 के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
जिला प्रशासन द्वारा कई माध्यमों से गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर गहन नजर रखी जा रही है। गैस सिलेंडर की काला बाजारी एवं गलत तरीके से भंडारण करने वालों पर जिला प्रशासन कड़ी निगरानी कई माध्यम से करेगी। काला बाजारी एवं गलत तरीके से गैस सिलेंडर का भंडारण करने वालों पर सख़्त कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।
उपभोक्ता की शिकायत पर प्रशासन कार्य करते हुए उनकी शिकायतों का समाधान किया जाएगा। जिला प्रशासन लोगों से अपील करता है, की किसी भी अफवाह या गलत जानकारी पर ध्यान न देकर गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें।
उपायुक्त ने बैठक में कहा की गैस सिलेंडर की डिलेवरी के समय कुछ लोग जोर जबरदस्ती करके गैस एजेंसी के कर्मियों से गैस सिलेंडर ले रहे हैं। इस कारण वैध लोगों द्वारा बुकिंग करने के बाद भी उन्हें गैस डिलीवरी नही हो पा रहा है। ऐसी समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसको लेकर गैस एजेंसी में आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी।
उपायुक्त ने सभी अपील करते हुए कहा जहां संभव हो, वहां पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन अपनाए उन्होंने कहा, “PNG एक सुरक्षित, निरंतर, पर्यावरण-अनुकूल तथा लागत-प्रभावी विकल्प है। PNG कनेक्शन प्राप्त करने के इच्छुक ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1800-123-121111 पर संपर्क कर प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


