यूपी में STF का बड़ा एक्शन, दाऊद गैंग का शूटर नसीम दुर्रानी एनकाउंटर में ढेर

अपराध उत्तर प्रदेश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गुरुवार देर रात STF ने मुठभेड़ में दाऊद गैंग (D-Group) के शूटर नसीम दुर्रानी को मार गिराया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। आरोप है कि उसने चार दिन पहले दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर एक युवक की हत्या की थी। नसीम पर दिल्ली और यूपी में 26 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

प्रमुख बातें:

– बुलंदशहर में मुठभेड़: सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में रात करीब एक बजे STF और दिल्ली पुलिस की टीम ने नसीम को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

– 15-20 राउंड फायरिंग: पुलिस और नसीम के बीच करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलीं। नसीम के सीने में दो गोलियां लगी थीं।

– कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर हत्या: नसीम पर चार दिन पहले दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर एक युवक की हत्या करने का आरोप था।

– छोटा शकील ने दी थी सुपारी: एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक, 2017 में छोटा शकील ने नसीम को छोटा राजन की हत्या की सुपारी दी थी। उस समय छोटा राजन तिहाड़ जेल में बंद था।

– तारिक फतेह की हत्या की साजिश: नसीम पर पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप था। हालांकि, पुलिस ने उसे वारदात को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार कर लिया था।

– 26 से ज्यादा आपराधिक मामले: 37 वर्षीय नसीम दिल्ली का रहने वाला था। उस पर हत्या के चार मामलों समेत 26 से अधिक आपराधिक केस दर्ज थे। उस पर दिल्ली के खजूरी खास इलाके में दो हाई-प्रोफाइल हत्याओं का भी आरोप था।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *