पिठोरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई :  एनआईए एक्ट समेत दो मामलों के वारंटी गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

पिठोरिया। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पिठोरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार केस (नंबर 18476/2025) एनआईए एक्ट के वारंटी मो. तबरेज (पिता शेख सत्तार, निवासी चन्दवे, थाना पिठोरिया) को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे अपने कब्जे में लिया।

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने जीआर 4370/12 मामले के वारंटी सचिया नासरिन (पति-इम्तियाज, निवासी ऊपर कोनकी, थाना पिठोरिया) को भी गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने जानकारी दी है कि फरार एवं न्यायालय से जारी वारंट वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यही कारण है कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को प्राथमिकता देते हुए संबंधित थाना क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप की स्थिति है। थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लंबित मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आने वाले दिनों में भी फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई तेज किए जाने की संभावना है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *