राजधानी रांची में रसोई गैस की किल्लत शुरू, शहरवासी परेशान

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची में घरेलू और कामर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत शुरू हो गई है। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार से गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। रविवार को शहर के कई इलाकों में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

लोग खाली सिलेंडर लेकर घंटों लाइन में खड़े रहे, तब जाकर उन्हें गैस मिल सकी। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि सिलेंडर लेने के लिए दो घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।

कुछ जगहों पर तो गैस खत्म होने के कारण कई लोग बिना सिलेंडर लिए ही लौट गए। वहीं कई लोग मोटरसाइकिल पर सिलेंडर लेकर अलग-अलग जगहों पर गैस की तलाश करते भी दिखे।

कामर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का असर होटल, ढाबा, माल और कैंटीन संचालकों पर भी पड़ रहा है। कई व्यवसायियों का कहना है कि उन्हें समय पर गैस नहीं मिल पा रही है, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है।

यदि यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले दिनों में छोटे होटल और खाने-पीने के कारोबार पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *