होल्डिंग टैक्स घटाने का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजेगा लोहरदगा नगर परिषद

झारखंड
Spread the love

  • ठकुराइन तालाब का होगा सुंदरीकरण

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा नगर परिषद सभागार में अध्यक्ष अनिल उरांव की अध्यक्षता में नगर परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इसमें शहरवासियों को राहत देने, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और आगामी त्योहारों (दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ) को देखते हुए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं व नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

शहरवासियों, विशेषकर गरीब और निम्न वर्ग को राहत देने के लिए नगर परिषद ने बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स को कम करने का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजने का निर्णय लिया है।

छठ पर्व से पहले ठकुराइन तालाब के बीच वाटर फाउंटेन, चारों ओर पेवर ब्लॉक, आरसीसी बेंच और डेकोरेटिव लाइटें लगाई जाएंगी।

दुर्गा पूजा से पहले शंख नदी से लेकर बख्शीदिपा तक रोप लाइट लगाने की योजना है, जिससे शहर की सुंदरता और रात्रि में रोशनी व्यवस्था बेहतर होगी।

नगर परिषद परिसर में शहीद भगत सिंह व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने पर सहमति बनी।

त्योहारों को देखते हुए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और शहर के प्रमुख पथों पर कालीकरण (पिचिंग) का काम कराया जाएगा।

नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि आम जनता को राहत पहुंचाना और पर्व-त्योहारों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर ने कहा कि शहर के सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति कीड़ों, सिटी मैनेजर जया लक्ष्मी भगत, करण कुमार, सचिन कुमार, संजय कुमार समेत सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *