कश्मीर में जिहाद करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की हत्‍या

दुनिया
Spread the love

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान में ईद के दिन लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर की हत्या अज्ञात लोगों ने कर दी। यह घटना काफी चर्चित हो रही है, क्योंकि यह आतंकी संगठन के मुख्य ठिकाने के अंदर हुई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की हत्या ईद की नमाज के तुरंत बाद की गई।

घटना पाकिस्तान के मुरीदके (लाहौर के पास) स्थित लश्कर के मुख्यालय मरकज तैयबा में हुई। ईद की नमाज खत्म होने के बाद जैसे ही बिलाल बाहर निकले, उन पर हमला कर दिया गया।

हमलावरों ने पहले गोली चलाई। फिर चाकू से कई वार किए। हमले के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उनकी मौत हो गई।

उस समय वहां लश्कर के कई बड़े कमांडर और मौलाना मौजूद थे। ईद की वजह से बड़ी संख्या में लोग परिसर में जुटे थे, इसलिए घटना से अफरा-तफरी मच गई।

हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली। जांच एजेंसियां इस मामले की पड़ताल कर रही हैं

बिलाल आरिफ सलाफी वह लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय कमांडर था। वह युवाओं की भर्ती और ब्रेनवॉशिंग में शामिल था। “कश्मीर जिहाद” के लिए लोगों को जोड़ने का काम करता था।

आतंकी संगठन के मुख्यालय के अंदर हत्या होना बड़ी सुरक्षा चूक माना जा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *