केके सिंह ने संभाला सेल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। सेल के निदेशक (कार्मिक) कृष्ण कुमार सिंह ने 2 अप्रैल, 2026 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है।

श्री सिंह प्रचालन, मानव संसाधन विकास, सतर्कता और कार्मिक एवं प्रशासन जैसे विविध क्षेत्रों में लगभग चार दशकों के गहन अनुभव के साथ सेल की विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1987 में भिलाई इस्पात संयंत्र में एक प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में की थी।

श्री सिंह ने मानव संसाधन विकास विभाग में जाने से पहले ‘ब्लूमिंग एंड बिलेट मिल’ में एक दशक से अधिक समय तक अपना योगदान दिया।

उन्होंने कार्मिक और प्रशासन विभाग के कार्यकारी निदेशक (प्रभारी) सहित कई लीडरशिप पदों पर कार्य किया है। उन्हें 2022 में निदेशक (कार्मिक) नियुक्त किया गया, जो उनके गहरे डोमेन ज्ञान और मजबूत नेतृत्व कौशल को दर्शाता है।

निदेशक (कार्मिक) के रूप में अपने वर्तमान रोल में श्री सिंह ने सेल के मानव संसाधन के कायाकल्प का नेतृत्व किया है। उन्होंने कार्यबल को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए प्रोग्रेसिव कार्मिक कल्याण और विकास योजनाओं की शुरुआत की है।

उनका नेतृत्व सेल की ‘जन-केंद्रित’ प्रगति को मजबूत कर रहा है और। अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में वे संगठन को निरंतर उत्कृष्टता और नवाचार की ओर अग्रसर कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *