दुबई में फंसे झारखंड के नवदंपति सुरक्षित लौटे स्वदेश, कल आएंगे रांची

झारखंड
Spread the love

रांची। शादी के बाद हनीमून मनाने दुबई गए रांची निवासी सेल अधिकारी अतुल उरांव और उनकी पत्नी डॉ. कंचन बाड़ा आखिरकार एक सप्ताह के बाद सुरक्षित स्वदेश लौट आए हैं। वे मंगलवार 10 मार्च को सुबह 9 बजे मुंबई से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

नवदंपति का विवाह 22 फरवरी, 2026 को रांची में आदिवासी पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ था। विवाह के बाद जीवन की पहली संयुक्त यात्रा के रूप में वे 27 फरवरी को दुबई गए थे।

उनकी वापसी 4 मार्च को निर्धारित थी, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में अचानक बढ़े युद्ध तनाव और अस्थिर परिस्थितियों के कारण लगातार उड़ानें रद्द होती रहीं। वे विदेश में ही फंसकर रह गए।

इन कठिन दिनों को याद करते हुए अतुल उरांव ने कहा कि हम लगातार टिकट बुक करने की कोशिश करते रहे, लेकिन हर बार अंतिम समय में उड़ानें रद्द हो जाती थीं। अनिश्चितता और चिंता के बीच हर दिन बेहद भारी लग रहा था।

आखिरकार 8 मार्च का टिकट मिला, लेकिन उसकी कीमत इतनी अधिक थी कि हमें लगभग 1.12 लाख रुपये खर्च करने पड़े। अब स्वदेश लौटकर मन को बहुत राहत मिली है।

नवदंपति के रिश्तेदार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल अमिताभ पन्ना ने उनकी सुरक्षित वापसी पर गहरी राहत व्यक्त की। हालांकि संकट की घड़ी में आसमान छूती हवाई टिकट कीमतों पर चिंता भी जताई।

एक सप्ताह तक चिंता और प्रतीक्षा में डूबे परिवारजनों के लिए यह खबर किसी राहत और खुशी से कम नहीं है। नवदंपति की सुरक्षित वापसी की सूचना मिलते ही परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों के बीच प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। सभी अब उनके सकुशल रांची पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *