झारखंड की 400 करोड़ से बनी पहली 8 लेन सड़क फिर धंसी

झारखंड
Spread the love

धनबाद। धनबाद में झारखंड की पहली 8 लेन सड़क फिर धंस गई। यह सड़क 400 करोड़ की लागत से बनी थी। अब इस सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

भूली–झारखंड मोड़ स्थित क्रेशर के पास 8 लेन सड़क के सर्विस रोड में अचानक बड़ा गड्ढा बन गया। इससे आवागमन पूरी तरह से खतरे में पड़ गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। कुछ ही देर में यह गड्ढा बेहद गहरा और जानलेवा बन गया। इस मार्ग से गुजरने वाले लोग अब डर के साये में हैं। किसी भी वक्त बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं।

इस घटना के पीछे भूमिगत पाइपलाइन के टूटने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पाइपलाइन में लीकेज के कारण जमीन अंदर से कमजोर हो गई, जिसके चलते सड़क का हिस्सा धंस गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *