Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को कुछ जिलों में बारिश हुई। तेज हवाएं भी चली। कल यानी 16 मार्च को कई जिलों में आंधी और वज्रपात के साथ ओले पड़ने की आशंका भी है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 15 मार्च, 2026 ने दी।
तापमान में होगा बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसे बाद अगले 3 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
आंशिक बादल छाये रहेंगे
मौसम केंद्र के अनुसार 6 से 9 मार्च तक सुबह में कुहासा छाया रहेगा। बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा। फिर 26 से 29 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा।
यहां होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 16 से 21 मार्च तक कहीं-कहीं आंशिक और कुछ जगहों पर सामान्य बादल छाये रहेंगे। कई जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
वज्रपात-आंधी संभव
केंद्र के अनुसार 16 मार्च को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने और आंधी चलने की आशंका है। हवा की गति 50 किलोमीटर तक होने के संकेत हैं।
केंद्र के अनुसार 17 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात होने और आंधी चलने की आशंका है। हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।
केंद्र के अनुसार 18 मार्च को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने और आंधी चलने की आशंका है। हवा की गति 50 किलोमीटर तक होने के संकेत हैं।
केंद्र के अनुसार 19 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात होने और आंधी चलने की आशंका है। हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।
यहां पड़ेंगे ओले
केंद्र के अनुसार 16 मार्च को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने और आंधी चलने की आशंका है। ओला भी पड़ने के संकेत हैं। हवा की गति 70 किलोमीटर तक होने के संकेत हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


