

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में 16 मई से लगातार चार दिन बारिश होगी। इस बीच कई जिलों में अत्यधिक गर्मी पड़ने की उम्मीद है। कुछ जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 13 मई को दी।
तापमान में बदलाव नहीं
राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

14 और 15 मई तक ये स्थिति
राज्य के विभिन्न जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा।
16 मई को यहां बारिश
राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में देखने को मिल सकता है।

17 मई को ये स्थिति
राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में पड़ने की संभावना है।
इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम केंद्र ने 17 मई को पूर्वी भागों में स्थित जिलों के अलर्ट जारी किया है। यहां गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसका असर कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में पड़ने की संभावना है।
18 और 19 को यह स्थिति
राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
13 मई का जिलावार तापमान




