Jharkhand Weather Alert : रांची। अगले 1 से 3 घंटे में झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात (आसमानी बिजली) की आशंका है। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। तेज हवा भी चलेगी। कुछ जगहों पर ओले पड़ सकते हैं। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है। इसे लेकर तात्कालिक अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
इसका रखें ख्याल
अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।
इन जिलों में असर
मौसम केंद्र के मुताबिक गुमला, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, रांची, रामगढ़, चतरा, देवघर, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं इसका असर देखने को मिलेगा। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा भी चलने के संकेत मिले हैं। कुछ जगहों पर ओले पड़ सकते हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


