रांची। बड़ी खबर आई है, बोकारो के तेतुलिया मौजा में वन भूमि की करीब 107 एकड़ जमीन की फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री के मामले की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार को राजबीर कंस्ट्रक्शन के संचालक विमल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में सीआईडी की यह चौथी गिरफ्तारी है। विमल अग्रवाल राजबीर कंस्ट्रक्शन के दूसरे संचालक पुनीत अग्रवाल के भाई हैं।
सीआईडी ने पुनीत अग्रवाल को गत वर्ष 14 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था। उक्त केस में विमल अग्रवाल भी आरोपी थे। सर्वोच्च न्यायालय से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
अग्रवाल बंधुओं पर आरोप है कि इनलोगों ने उक्त जमीन के एवज में उमायुष कंपनी को 3 करोड़ 40 लाख रुपये का भुगतान किया था। इस केस में सीआईडी ने गत वर्ष ही दो अन्य आरोपियों इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को गिरफ्तार किया था।
सीआईडी की जांच में यह खुलासा हो चुका है कि फर्जी दस्तावेज पर उक्त जमीन की खरीद-बिक्री हुई थी। वर्ष 2021 में इजहार व अख्तर हुसैन ने उमायुष मल्टीकाम प्राइवेट लिमिटेड को 10.3 करोड़ रुपये में उक्त जमीन बेच डाली थी। तब उक्त जमीन की सर्किल दर 23 करोड़ रुपये थी।
इसी उमायुष कंपनी को उक्त जमीन के एवज में पुनीत अग्रवाल व उनके भाई विमल अग्रवाल ने तीन करोड़ 40 लाख रुपये का भुगतान किया था।
इसके बाद ही वन विभाग ने वन भूमि घोटाला मामले में सीजेएम बोकारो की अदालत में याचिका दाखिल की थी, जिसके आधार पर सेक्टर-12 थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
सीआईडी ने उसी केस को टेकओवर कर जांच के क्रम में अग्रवाल बंधुओं को आरोपित बनाया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


