Jharkhand: मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी सहदेव समेत तीन नक्सली ढेर

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। अभी-अभी बड़ी खबर सामने आई है, झारखंड के हजारीबाग जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी सेंट्रल कमिटी सदस्य सहदेव सोरेन समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया है।

नक्सली अनुज उर्फ सहदेव सोरेन मूल रूप से हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मंदेरी गांव का रहने वाला था। यह मुठभेड़ की घटना जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी के जंगली इलाके में हुई है। यह क्षेत्र बोकारो और गिरिडीह जिलों की सीमा से सटा हुआ है।

यह मुठभेड़ कोबरा और गिरिडीह व हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भाकपा माओवादी के एक करोड़ इनामी नक्सली सहदेव सोरेन के दस्ते के बीच हुई।

मुठभेड़ के बाद चलाये गये सघन तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों को तीन शव मिले हैं, जिनमें से एक की पहचान एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन के रूप में हुई है।

अन्य दो शव भी नक्सलियों के हैं। सुरक्षा बल अभी भी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। माना जा रहा है कि मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सली भी घायल हुए होंगे।

इस कार्रवाई को झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि सहदेव सोरेन कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

कुछ महीने पहले ही झारखंड पुलिस ने उस पर एक करोड़ रुपया का इनाम घोषित किया था। सुरक्षाबलों का यह अभियान अभी भी जारी है। 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK