Jharkhand : रामनवमी की छुट्टी अब 27 मार्च को, आदेश जारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने रामनवमी की छुट्टी में संशोधन कर दिया है। अब छुट्टी 27 मार्च को होगी। इसका आदेश कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने 25 मार्च को जारी कर दिया।

आदेश में कहा गया है कि कार्मिक विभाग की अधिसूचना (संख्या-7244 दिनांक-10.12.2025) के द्वारा वर्ष 2026 में रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को एन०आई०एक्ट के तहत अवकाश घोषित है।

विभिन्न स्रोतों से सूचना प्राप्त हुई है कि रामनवमी का पर्व 26 मार्च के स्थान पर 27 मार्च, 2026 को मनायी जायेगी।

वर्णित स्थिति में रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च के स्थान पर 27 मार्च को एन०आई०एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया जाता है। राज्य सरकार के सभी कार्यालय अन्य कार्यदिवस की भांति 26 मार्च को खुले रहेंगे।

जानकारी हो कि इस संबंध में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने कार्मिक सचिव को पत्र लिखा था। छुट्टी में संशोधन की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *