झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी घोषित, आकाश सोनी को मिली नई जिम्मेदारी

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की वर्ष 2026-28 के लिए नई प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार लाभ और प्रदेश महासचिव संजीव समीर की अनुशंसा और जेजेए के संस्थापक शाहनवाज हसन के अनुमोदन के बाद शनिवार को प्रदेश कमेटी की सूची जारी की गई।

प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार लाभ और महासचिव संजीव समीर ने भरोसा जताया कि संगठन के सभी पदधारी अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे। पत्रकार हित में मजबूती से कार्य करेंगे।

जारी सूची के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्रा, देवेंद्र सिंह, विष्णु शंकर उपाध्याय और संपूर्णा नंद भारती को राष्ट्रीय कमेटी में जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कमेटी में अभय कुमार लाभ (सरायकेला) को प्रदेश अध्यक्ष, निरभ किशोर (गोड्डा) एवं जावेद इस्लाम (बरही) को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

संजीव समीर (कोडरमा) प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदेश सचिव के रूप में संदीप बरनवाल (गिरिडीह), राजीव मिश्र (लातेहार), अरविंद कुमार ठाकुर (साहिबगंज) और मुकेश कुमार सिंह (धनबाद) को दायित्व सौंपा गया है।

संयुक्त सचिव पद पर तपन महतो (जामताड़ा), सुनील कश्यप (चतरा), अजय भारती (देवघर) और शचींद्र दास (सरायकेला) को जिम्मेदारी मिली है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष सुभाशीष झा, प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव (रांची) और आकाश कुमार सोनी को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा प्रदेश टेक्निकल सेल, कार्यकारिणी सदस्य और राष्ट्रीय पार्षद पदों पर भी कई पत्रकारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेजेए नेतृत्व ने कहा कि नई टीम पत्रकार हित, संगठन विस्तार और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *