Jharkhand : रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तीन विश्वविद्यालय के कुलपतियों की नियुक्ति कर दी है। इसका आदेश 10 मार्च को जारी कर दिया गया।गया। उपरोक्त नियुक्ति उम्मीदवार के मूल संगठन से सतर्कता संबंधी मंजूरी के अधीन है।
कुलपतियों की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। वे कुलाधिपति की इच्छा के अनुसार अधिकतम तीन वर्ष की अवधि के लिए इस पद पर रहेंगे।
जारी आदेश के अनुसार डॉ. एला कुमार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, दिल्ली में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ राजीव मनोहर को रांची स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ अभय कुमार सिंह को झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, रांची का कुलपति बनाया गया है। वे वर्तमान में नालंदा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और डीन के पद पर कार्यरत हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


