- हड्डियों-जोड़ों के दर्द व सूजन को हल्के में नहीं लें : डॉ. विवेक वर्मा
रांची। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली (गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर) के डॉक्टरों ने झारखंड निवासी 31 वर्षीय कुणाल खन्ना की जटिल ‘लिंब सेविंग सर्जरी’ की। वे ‘रीकरेंट सिनोवियल कॉन्ड्रोमैटोसिस’ नामक एक दुर्लभ और प्रगतिशील बेनाइन ट्यूमर से पीड़ित थे, जो घुटने के जोड़ को प्रभावित करता है। यह जानकारी झारखंड कैंसर सेंटर में सोमवार को मीडिया को डॉ. विवेक शर्मा ने दी।
डॉ वर्मा ने बताया कि इस बीमारी के कारण उनके पैर में जकड़न, चलने-फिरने में कठिनाई और लगातार दर्द हो रहा था। डॉ.वर्मा ने झारखंड कैंसर सेंटर के साथ मिलकर ऑर्थोपेडिक ऑन्कोलॉजी एवं जॉइंट रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की एक्सक्लूसिव ओपीडी सर्विसेज शुरू करने की घोषणा की।
डॉ.वर्मा ने कहा कि हड्डियों-जोड़ों के दर्द व सूजन को हल्के में नहीं लें। तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श करें। डॉ.वर्मा हर महीने के पहले गुरुवार को दोपहर एक बजे से तीन बजे तक झारखंड कैंसर सेंटर, रांची में परामर्श और फॉलो अप के लिए उपलब्ध रहेंगे।
डॉ.वर्मा ने कहा कि मरीज कुणाल के पैर की हड्डियां असंतुलित हो गई थीं, जिससे उन्हें चलने में काफी परेशानी और दर्द हो रहा था। उन्होंने हमारी रांची ओपीडी में परामर्श लिया, जहां उन्हें मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में रिकंस्ट्रक्टिव ऑर्थोपेडिक सर्जरी की सलाह दी गई। लगभग चार घंटे चली एडवांस्ड लिंब स्पैरिंग रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के बाद अब वे आराम से चल पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद मरीज को ऑर्थो रिहेबिलिटेशन यूनिट में गहन फिजियोथेरेपी दी गई। कुछ ही दिनों में श्री खन्ना ने पूरे वजन के साथ स्वतंत्र रूप से चलना शुरू कर दिया वर्षों की असमर्थता के बाद उन्होंने अपनी गतिशीलता और आत्मविश्वास दोबारा हासिल किया।
डॉ. विवेक ने बताया कि ऐसी एडवांस्ड लिंब स्पैरिंग रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरीज़ ने बोन और सॉफ्ट टिशू ट्यूमर्स के परिणामों को एक नई दिशा दी है। ऑन्कोलॉजी प्रिंसिपल्स को मॉडर्न रिकस्ट्रक्टिव टेक्निक्स के साथ जोड़कर हम अब मरीज के अंग को सुरक्षित रखते हुए उसकी कार्यक्षमता बहाल कर सकते हैं। जिससे कई मामलों में एम्प्यूटेशन (अंग काटने) की आवश्यकता नहीं पड़ती।
मौके पर डॉ.कुमार सौरभ सहित मरीज व उनके परिजन भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


