रांची। बड़ी खबर झारखंड के केरेडारी से आई है, राज्य के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के आवास पर बुलडोजर चला है। उनका घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।
जानकारी के अनुसार एनटीपीसी की सीबी कोल परियोजना विस्तार को लेकर शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
केरेडारी प्रखंड के जोरदाग गांव स्थित झुमरीटांड़ में राज्य के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव का आवास प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व डीटीओ बैजनाथ कामती और डीएलएओ निर्भय कुमार ने किया। मौके पर भारी संख्या में जिला पुलिस बल, सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात थे। घर ध्वस्त किये जाने के दौरान पूर्व मंत्री मौके पर नहीं थे।
प्रशासन ने कहा है कि जिस भूमि पर आवास था, उसका अधिग्रहण परियोजना विस्तार के लिए पहले ही कर लिया गया था। जमीन के मुआवजे की राशि नियमानुसार संबंधित ट्रिब्यूनल में जमा करा दी गयी थी।
घर खाली नहीं करने के कारण प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा। साथ ही कहा कि यह कार्रवाई परियोजना क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने और विस्तार कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से की गयी। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुए है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रहे।
इधर इस कार्रवाई के बाद योगेंद्र साव के समर्थकों में भारी नाराजगी है। उनका आरोप है कि प्रशासन ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये आवास को ध्वस्त कर दिया और संवेदनशीलता नहीं दिखायी।
घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि घर और जमीन का मामला अभी कोर्ट में लंबित है, इसके बावजूद जबरन कार्रवाई की गयी। उन्होंने घोषणा की कि वे इस मामले को न्यायालय में चुनौती देंगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


