गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में छत पर एक नाबालिग लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय महजबी परवीन का शव गुरुवार की शाम उसके घर की छत पर मिला।
परिजनों ने शुक्रवार को शव के साथ थाना पहुंचकर हत्या की आशंका जताते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना पचंबा थाना क्षेत्र के डंडियाडीह गांव की है।
पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई, जब महजबी की मां और बहन पास के घर में हल्दी की रस्म में शामिल होने गई थीं। बताया गया है कि छात्रा घर के बाहर खेल रही थी।
जब परिजन लौटे तो उन्होंने घर का दरवाजा बंद पाया और महजबी कहीं नहीं दिखी। पड़ोस के मकान की छत से होकर जब वे अपने घर की छत पर पहुंचे, तो बच्ची का शव पड़ा मिला।
घटना की जानकारी फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतका के पिता मोहम्मद इलियास विदेश (दुबई) में काम करते हैं, जबकि परिवार गिरिडीह में रहता है। परिजन शव को तीसरी प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव चंदौरी ले गए, लेकिन बाद में उन्हें शक हुआ कि यह सामान्य मौत नहीं है, बल्कि हत्या हो सकती है।
इसके बाद वे शुक्रवार को शव के साथ पचंबा थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पचंबा के थानेदार राजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।
थानेदार ने बताया, “नाबालिग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकती है। मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।”
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

