Jamshedpur; साकची में घर में घुसकर मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। जमशेदपुर में पुलिस की सुस्ती की वजह से अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शहर के साकची थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुद्वारा बस्ती मुंशा सिंह बगान में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट की गई।

इस घटना को लेकर पीड़ित अशोक गिरि ने सात लोगों के खिलाफ साकची थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दिए बयान में अशोक गिरि ने बताया कि 6 नवंबर की रात करीब 9:15 बजे वे अपने घर पर थे।

इसी दौरान साकची गुरुद्वारा बस्ती के निवासी राजन कर्मकार, बंटी कर्मकार, रोहित कर्मकार, राहुल कर्मकार, राधा कर्मकार, आशा कर्मकार और रेशमी कर्मकार एकजुट होकर उनके घर पहुंचे।

पुराने विवाद को लेकर सभी ने पहले गाली-गलौज की और इसके बाद जान मारने की नीयत से घर में घुसकर मारपीट की। घटना के दौरान अशोक गिरि को चोटें आईं, जिसके बाद उन्होंने एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। पुलिस ने सभी सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाने की बात कही गई है।

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं स्थानीय लोग पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK