आईआईएम रांची प्‍लेसमेंट : छात्रों को मिला 1.2 करोड़ का पैकेज

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। आईआईएम रांची ने शैक्षणिक सत्र 2025-26के लिए अपना फाइनल प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार एग्जीक्यूटिव एमबीए (ई-एमबीए) 2024-26 समर बैच के छात्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1.2 करोड़ रुपये का सर्वाधिक पैकेज हासिल किया।

वहीं, एमबीए, एमबीए-ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एचआरएम) और एमबीए-बिजनेस एनालिटिक्स (बीए) के छात्रों के बीच देशीय कंपनियों में पिछले वर्ष की तुलना में सर्वाधिक डोमेस्टिकसीटीसी में 4.19% की वृद्धि हुई हैं। इस वर्ष, विभिन्न क्षेत्रों में विविध भूमिकाओं के लिए 96 कंपनियों ने विद्यार्थियों को प्लेसमेंट ऑफर किया।

रिपोर्ट को आधिकारिक तौर पर 6 मई, 2026 को आईआईएम रांची के निदेशक प्रो दीपक कुमार श्रीवास्तव और कॉर्पोरेट रिलेशन के चेयरपर्सन प्रो राजीव वर्मा के साथ संस्थान के अन्य प्राध्यापकों की उपस्थिति में जारी किया गया।

प्रो श्रीवास्तव ने कहा कि, पिछले शैक्षणिक सत्र की तुलना में छात्रों की संख्या में 31.15% की वृद्धि हुई थी। विभिन्न कोर्स में शामिल छात्रों के प्री-प्लेसमेंट ऑफर समेत शीर्ष के 25 और 75% के औसत सीटीसीमें आकर्षक वृद्धि हुई है।

शैक्षणिक सत्र के दौरान संस्थान के कॉरपोरेट रिलेशंस टीम ने 53 नई कंपनियों का सक्रिय रूप से दौरा कर उन्हें प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित किया, जिससे प्लेसमेंट को बढ़ावा मिला।इसके अलावा, उद्योग जगत के 70 से अधिक प्रबंधकों और नेत्रित्वकर्ताओं ने अपने लीडरशिप टॉक से विद्यार्थियों को मांझने का काम किया।

कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 72.83% फ्रेशर्सऔर 42.93% छात्राएं शामिल हुई। एमबीए के छात्रों को 60 कंपनियों ने प्लेसमेंट ऑफर दिया। एमबीए के एक छात्र ने सर्वाधिक वार्षिक पैकेज के रूप में ₹52.50 लाख रुपयेका पैकेज हासिल किया। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले 25% छात्रों ने 24.83 लाख रुपये का औसत वार्षिक पैकेज हासिल किया।

एमबीए कोर्स में शामिल छात्रों का कुल औसतन वार्षिक पैकेज ₹19.24 लाख रहा। इसके अलावा, 22.35% एमबीए छात्रों ने19.28 लाख रुपये के औसतन वार्षिक पैकेज के साथ प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) हासिल किया। समर इंटर्नशिप प्रोग्राम (SIP) के अंतर्गत एमबीए के छात्रों के वजीफे में कुल 23.12% की वृद्धि हुई, जो सर्वाधिक ₹3.69 लाख रुपये रहा।

एमबीए-एचआरएम प्रोग्राम के छात्र जिन्होंने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लिया, उनमें से 40.54% छात्रों ने प्री-प्लेसमेंट ऑफर हासिल कर लिया था। प्री-प्लेसमेंट ऑफर के तहत औसत वार्षिक पैकेज ₹18.86 लाख रुपये रहा।

एमबीए-एचआरएम कार्यक्रम के एक छात्र ने ₹22.75 लाख रुपये का सर्वाधिक वार्षिक पैकेज हासिल किया। सत्र में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले 25% छात्रों ने औसतन ₹20.95 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज हासिल किया।जबकि, एमबीए-एचआरएमके छात्रों ने ₹17.74 लाख रुपये का औसतन वार्षिक पैकेज प्राप्त किया।

एमबीए-बीएकोर्स में शामिल छात्रों को बैंकिंग, स्ट्रेटेजी एंड कंसल्टेंसी, आईटी एंड एनालिटिक्स, फाइनेंसियल सर्विसेस, इनश्योरेंसएंड फिनटेकजैसे क्षेत्रों ने प्लेसमेंट ऑफर दिया। कोर्स से जुड़े एक छात्र को सर्वाधिक ₹32.13 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला। जबकि,शीर्ष प्रदर्शन करने वाले 25% छात्रों ने औसतन ₹27.81 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज हासिल किया।

प्लेसमेंट ड्राइव में आईटी और आईटीईएस, बीएफएसआई, कंसल्टिंग, लॉजिस्टिक्सएंड सप्लाई चेन, रक्षा क्षेत्र और ऑटोमोटिव सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों की उत्साहपूर्वक भागीदारी देखी गई।

छात्रों को अमेजन, एसएपीलैब्स, डी. ई. शॉ, जेपी मॉर्गन चेस, वेल्स फार्गो, एचएसबीसी, टाटा कैपिटल, आदित्य बिड़ला ग्रुप, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, डेलॉयट, एक्सेंचर, मारुति सुजुकी और कॉग्निजेंटजैसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने छात्रों को उनकी प्रतिभा के अनुसार अपने संस्थान में जगह दी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *