- Horoscope : 22 जुलाई, 2026 का राशिफल
मेष
मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। मन पर काबू रखना सीखें। कई बार मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं।

वृष
पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। किसी पुराने निवेश से मुनाफा हो सकता है। अपने बर्ताव में उदार बनेंऍ परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुज़ारें। कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है। विवाद से दूर रहें।
मिथुन
मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। विवाद, मतभेद और दूसरों की कमियो निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगेऍ बॉस भी काम से खुश होगा। कारोबारी कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं।
कर्क
अच्छा समय आने वाला है। स्वयं में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा। इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। विवाद से दूर रहें।
सिंह
किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। दोस्त निजी जीवन में ज़रूरत से ज़्यादा दख़लअंदाज़ी करेंगे। कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना चाहिए। पुराने निवेश की वजह से घाटा होने की आशंका है।
कन्या
धन काम तब आता है, जब फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं। ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकते हैं, जो दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। तल्ख़ टिप्पणी करने से बचें।
तुला
परिवार को पर्याप्त समय दें। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएं। शिकायत करने का मौक़ा नहीं दें। ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें, जिसमें कई भगीदार हों। करीबी लोगों की राय लेने से नहीं कतराएं। घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं।
वृश्चिक
दोस्त की बेरुख़ी नाराज़ करेगी, लेकिन ख़ुद को शांत रखें। व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो कोई भी वादा करने से पहले सभी तथ्य अच्छी तरह जांच लें। कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे।
धनु
दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका मानसिक सुकून ख़त्म कर सकता है। कार्यक्षेत्र में दिल लगाने से बचें, नहीं तो बदनामी हो सकती है। रात में परिवार के लोगों से दूर होकर घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे।
मकर
खाते-पीते वक़्त लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। कोई पड़ोसी उधार मांगने आ सकता है। उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें, नहीं तो हानि हो सकती है। फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे।
कुंभ
जीवनसाथी का प्यारा बर्ताव दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। जल्दबाज़ी में निवेश नहीं करें। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते अच्छा महसूस नहीं करेंगे। उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है।
मीन
दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। बच्चों को ज़्यादा छूट देना समस्या खड़ी कर सकता है। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त आंख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

