- Horoscope : 18 मार्च, 2026 का राशिफल
मेष
कम समय में काम पूरा करने में लगे रहेंगे। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। शाम में यात्रा न करें।
वृष
समय अनुकूल नहीं है। सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।
मिथुन
समय का सदुपयोग करें। दोस्तों के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।
कर्क
अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
सिंह
दिन की शुरुआत व्यस्त रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।
कन्या
आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के प्रयास सफल होंगे। परिजन का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम है।
तुला
कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजन का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
वृश्चिक
काम अच्छी कार्यनीति तय कर काम करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
धनु
सेहत का ध्यान रखें। समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदले। बड़ों का आदर करें। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन होगा।
मकर
शासन-प्रशासन का सहयोग ना मिलने से कार्य बाधित होंगे। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा। विवाद नहीं करें।
कुंभ
साझेदारी के कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
मीन
समय अनुकूल नहीं है। निवेश से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रुके कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


