- Horoscope : 2 जनवरी, 2026 का राशिफल
मेष
यात्रा का मौका मिल सकता है। आपकी रोमांटिक प्रवृति उजागर होगी। काम में व्यावहारिकता दिखानी होगी। कार्य ज्यादा होने के कारण आप पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। दाम्पत्य जीवन को सुधारने की कोशिश करें।
वृष
अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है। ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ। उनके प्यार भरी मासूम सी मुस्कुराहट सभी परेशानियों को खत्म कर देंगी। कीमती समय पार्टनर को दें।
मिथुन
कुछ नयी वित्तीय योजनायें पता चलेंगी। कोई फैसला ले लें तो उसे कार्यान्वित करने में हिचकिचाएं नही। प्रेमी के साथ अनबन हो सकती है। दोस्तों और बंधुजनों के साथ भी रिश्तों में खटास आने की आशंका है।
कर्क
थोड़ी सी मेहनत से पूरा फल मिलने की संभावना हैं। परिजनों का सहयोग मिलेगा। घर में शांति का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो वह आज आ सकता है।
सिंह
अंतर्मन में झांकने का बहुत अच्छा समय है। इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए जरूर करना चाहिए। धन लाभ होगा। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ ले जा सकता है।
कन्या
पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें। बेहतर होगा कि जिनके साथ रहते हैं, उनसे विवादों में पडऩे की बजाय उससे दूर रहें। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
तुला
घरेलू काम थका देने वाला होगा। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। दिन की शुरुआत खराब हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते सब सुधर जाएगा। जीवनसाथी के साथ मधुर रिश्ते बनेगे। वाणी पर संयम रखें।
वृश्चिक
भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी। शारीरिक कष्ट कम होगा। स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी। आपके हंसी-मजाक का लहजा किसी दूसरे को प्रेरित कर सकता है। यात्रा में सतर्क रहें।
धनु
अकेलापन खत्म हो सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी। अच्छे मूड में रहेंगे। क्रोध ना करें और मन को शांत रखें। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। उत्साह बढ़ेगा। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।
मकर
खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। शिक्षार्थियों के लिए दिन अच्छा है। रोमांस दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव हो सकता है। दिन मुश्किल भरा हो सकता है।
कुंभ
कही घूमने का प्लान बना सकते हैं। बेकार की बातों में बहस नहीं करें। वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं। इसीलिए अधिक मेहनत करें। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। विवाद नहीं करें।
मीन
परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान नहीं करें। साथियों के साथ अच्छे मूड में रहेंगे। करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


