रांची। बिहार में बुर्का प्रकरण को लेकर चर्चा में आई डॉ नुसरत परवीन को झारखंड में 3 लाख रुपये मासिक नौकरी का ऑफर दिया गया था। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इसे झारखंड में महागठबंधन की सरकार का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला बताया था। महागठबंधन की सरकार में सबसे बड़े दल झामुमो ने इसपर बड़ा बयान दिया है।
डॉ इरफान अंसारी ने कहा था बिहार में डॉ. नुसरत परवीन के साथ हुई अमानवीय और शर्मनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। हिजाब खींचना सिर्फ एक महिला का नहीं, संविधान और इंसानियत का अपमान है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के मानवीय निर्णय से यह साफ संदेश गया है कि झारखंड में बेटियों और डॉक्टरों के सम्मान से कोई समझौता नहीं।
डॉ. नुसरत प्रवीण को झारखंड में ₹3 लाख मासिक वेतन, सरकारी नौकरी, मनचाही पोस्टिंग, सरकारी फ्लैट, पूर्ण सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य वातावरण मिलेगा।
झामुमो नेता मनोज पांडे ने कहा, “इरफान अंसारी ने अपनी राय व्यक्त की। अपना बयान दिया। ये उनका निजी बयान है, क्योंकि सरकार का ऐसा कोई आदेश मेरी जानकारी में नहीं है। मुझे नहीं लगता है कि एक मंत्री के स्तर से 3 लाख की नौकरी दी जा सकती है।‘
श्री पांडे ने आगे कहा कि जिस मुद्दे को दबाने की बात है उस पर बात होनी चाहिए। मंच पर महिलाओं को अपमानित करने की ये तीसरी या चौथी घटना है। ऐसी मनोदशा वाले व्यक्ति को भाजपा मुख्यमंत्री क्यों बनाए हुए है, सवाल यह उठता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


