दिशोम गुरु सत्ता नहीं, झारखंडियों के हक की राजनीति करते थे : मिथिलेश ठाकुर

झारखंड
Spread the love

  • प्रथम पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, रक्तदान व सेवा कार्यों का आयोजन

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से मंगलवार को पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। शहर के कल्याणपुर स्थित बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश ठाकुर ने शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध एवं सरना धर्म के प्रतिनिधियों ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया। पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर में पूर्व मंत्री की पत्नी चंचला ठाकुर सहित 50 लोगों ने रक्तदान किया। विभिन्न धर्मगुरुओं एवं झारखंड आंदोलनकारियों को माला, अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

गरीबों के बीच वस्त्र, भोजन एवं सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। जिले के सभी प्रखंडों में भी गरीबों के बीच वस्त्र एवं फल वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने कभी सत्ता की राजनीति नहीं की, बल्कि हमेशा झारखंडियों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने झारखंड को नई दिशा दी। समाज सुधारक के रूप में शिक्षा, खेती-किसानी एवं नशामुक्ति के लिए जीवनभर कार्य किया। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने मात्र 13 वर्ष की उम्र में महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था और अंतिम समय तक दलितों, शोषितों, किसानों एवं आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे।

कार्यक्रम में भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो जिलाध्यक्ष शंभू राम, सचिन शरीफ अंसारी, रेखा चौबे, शांति देवी, जवाहर पासवान, ताहिर अंसारी, मनोज ठाकुर, मेदिनी खान, अंजलि गुप्ता, राजकिशोर यादव, नितेश सिंह, चंदन जायसवाल, तुलसी सिंह खरवार, श्रवण सिंह खरवार, मुक्तेश्वर पांडेय, संजय कांस्यकार, श्रवण सिंह छोटू, ओम प्रकाश गुप्ता, निशांत चतुर्वेदी, सभी प्रखंड अध्यक्ष, वर्ग संगठन के पदाधिकारी, नगर परिषद पदाधिकारी आशीष अग्रवाल, वसीम खान, पार्टी प्रवक्ता सुजीत चंद्रवंशी, रंथा नायक, राजा सिंह, प्रियम सिंह, दिलीप गुप्ता, जितेंद्र सिन्हा, बडू गुप्ता, मिन्हाज खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230